नई दिल्ली, अप्रैल 30 -- बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र का पिछले साल 24 नवंबर को निधन हो गया था। धर्मेंद्र के जाने से ना सिर्फ उनके परिवार वाले बल्कि फैंस और इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा था। धर्मेंद्र के जाने के बाद हेमा कई बार उन्हें याद करती हैं और उनसे जुड़ी यादें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। अब हेमा हाल ही में एक इवेंट पर नजर आईं और इस दौरान उन्होंने धर्मेंद्र को लेकर बात की और वह काफी इमोशनल हो गईं। उनकी ना सिर्फ आंखें नम दिख रही थीं बल्कि उनकी आवाज भी रुक रही थी।कैमरे के साथ ऐसे रहते जैसे लाइफ पार्टनर हो हेमा बोलती हैं, 'उनकी जर्नी में काफी पैशन, डेडिकेशन और दर्शकों को लेकर प्यार था। वह हमेशा यही कहते थे कि फिल्म के जरिए वह सबके दिलों से कनेक्ट करते थे। कैमरा के साथ वह ऐसे रहते जैसे उनका लाइफ पार्टनर हो। उन्होंने अपनी परफॉर्मेंस और बिहे...