रांची, अगस्त 28 -- रांची। जेपीएससी नियुक्ति गड़बड़ी मामले में जेल में बंद आरोपी धर्मेंद्र कुमार की ओर से दाखिल जमानत याचिका पर शुक्रवार को सीआईडी के विशेष न्यायाधीश योगेश कुमार की अदालत में आंशिक सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान अदालत ने मामले के जांच अधिकारी से केस डायरी की मांग की। साथ ही मामले की अगली सुनवाई की तारीख दो सितंबर निर्धारित की गई। बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता प्रितांशु कुमार सिंह ने पक्ष रखा। धर्मेंद्र कुमार जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष के कार्यालय में कार्यरत था। मामले में जेल में बंद जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते समेत छह आरोपियों अभय कुमार तिवारी उर्फ मनोज तिवारी, अरविंद कुमार, श्वेता कुमारी गुप्ता, सुमन सौरव और उमेश कुमार की जमानत पर भी दो सितंबर को सुनवाई होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...