नई दिल्ली, अप्रैल 6 -- बॉलीवुड के लेजंडरी एक्टर धर्मेंद्र अब हमारे बीच नहीं हैं। स्क्रीन अवॉर्ड्स में उनकी तरफ से लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड लेने पहुंचे उनके बेटे बॉबी इमोशनल हो गए। अवॉर्ड देने से पर्दे पर धर्मेंद्र की फिल्मों और जिंदगी के आइकॉनिक मोमेंट दिखाए गए। इस पर अमिताभ बच्चन की आवाज थी। उन्होंने धर्मेंद्र की कविता पढ़ी थी। अवॉर्ड लेते वक्त बॉबी ने कहा कि उन्हें लग रहा है कि वह घर जाएंगे और धर्मेंद्र को बताएंगे कि उनका अवॉर्ड लेकर आए हैं।अवॉर्ड लेते वक्त इमोशनल हुए बॉबी अपने पापा का लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड लेते वक्त बॉबी की आंखों में आंसू आ गए। वह बोले , 'मुझे अपने पिता का प्यार आप सबकी आंखों में दिखता है। मेरे पिता ने अपने काम से सबका दिल छुआ और उनकी इंस्टाग्राम रील्स से भी जो कि उनका नया शौक बन गया था। वह हमेशा चाहते थे कि लोग खुश...