बरेली, अक्टूबर 7 -- राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशियों की सूची जारी होने के ठीक अगले ही दिन आंवला के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप की सोशल मीडिया पोस्ट ने बरेली की सियासत में नई चर्चा छेड़ दी है। मंगलवार को उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट पर महज दो शब्द लिखे- 'टाटा बाय-बाय'। पोस्ट में न किसी राजनीतिक दल का नाम है और न किसी नेता, पद या फैसले का जिक्र। बावजूद इसके, पोस्ट के समय को देखते हुए राजनीतिक हलकों में इसके अलग-अलग मायने निकाले जा रहे हैं। मंगलवार शाम धर्मेंद्र कश्यप की यह फेसबुक पोस्ट सामने आते ही समर्थकों और राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने कमेंट के जरिए उनसे अगला कदम पूछना शुरू कर दिया। यह भी पढ़ें- फिर एमपी-इन-वेटिंग रह गए कुमार विश्वास, चर्चा से राज्यसभा के पर्चा तक नहीं पहुंच पाए कवि रात करीब 11 बजे तक पोस्ट पर 1200 से अधिक कमेंट और 21...