कौशाम्बी, जनवरी 27 -- तहसील क्षेत्र के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान धर्मा देवी इंटर कॉलेज केन कनवार की संस्थापिका स्व. धर्मा देवी की दसवीं पुण्यतिथि मंगलवार को समाधि स्थल व विद्यालय परिसर में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उनके पुत्र एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. राम किरण त्रिपाठी, शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राओं ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया। कार्यक्रम की शुरुआत मंगलवार प्रात: स्व. धर्मा देवी के समाधि स्थल पर उनके पुत्र डॉ. राम किरण त्रिपाठी, परिवारजनों एवं शिक्षकों द्वारा उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण, पुष्प अर्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ की गई। भावुक वातावरण में सभी ने उन्हें स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि दिया। इस अवसर पर शांति हवन एवं पूजा अनुष्ठान का कार्यक्रम भी संपन्न हुआ। इसके पश्चात कॉलेज परिसर में आयोजित श्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.