कौशाम्बी, अप्रैल 14 -- भारतीय संविधान के शिल्पकार एवं समानता व न्याय के प्रवर्तक डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती मंगलवार को धर्मा देवी इंटर कॉलेज केन कनवार परिसर में श्रद्धा भाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर शिक्षकों व कर्मचारियों ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य डॉ. राम किरण त्रिपाठी ने बाबा साहेब के जीवन संघर्ष, शिक्षा के प्रति उनके समर्पण और सामाजिक न्याय के लिए किए गए योगदान पर प्रकाश डाला। सामाजिक विज्ञान शिक्षक ललित कुमार ने उनके कृतित्व व विचारों पर विस्तार से जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब का जीवन हमें शिक्षा, समानता और अधिकारों के प्रति जागरूकत रहने की प्रेरणा देता है। यह भी पढ़ें- संविधान निर्माता के जीवन से प्रेरणा लेने को किया प्रेरित इस दौरान धर्मा देवी इंटर कॉले...