विकासनगर, दिसम्बर 17 -- विकासनगर, कार्यालय संवाददाता। धर्मावाला से बाड़वाला तक दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे का चौड़ीकरण होगा। इसे फोरलेन बनाया जाएगा। बुधवार को विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने एनएच अधिकारियों और कंसलटेंट के साथ प्रस्तावित फोरलेन कार्य का निरीक्षण किया। विधायक ने कहा कि फोरलेन कार्य में कम से कम लोग प्रभावित हो। इसकी संभावनाओं पर चर्चा की गई। दरअसल, धर्मावाला चौक से बाड़वाला तक दिल्ली-यमुनोत्री मार्ग को फोरलेन करने का प्रस्ताव लंबे समय से चल रहा है। अब केंद्र सरकार ने इसके लिए कंसलटेंट तैनात कर दिया है। इससे हाईवे को फोरलेन करने की संभावनाएं बढ़ गई है। वर्तमान में कंसलटेंट फोरलेन के लिए फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार कर रहा है। इसमें यह देखा जा रहा है कि फोरलेन को कहां से गुजारा जाए। इससे कितने लोग प्रभावित होंगे। फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.