विकासनगर, जून 19 -- हरीश कंडारी सहसपुर कोतवाली क्षेत्र के धर्मावाला में अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से निर्माणाधीन सड़क के पास लगा बिजली का पोल टूट कर गिर गया। गनीमत रही कि ऊर्जा निगम की कवर्ड केबल लाइन होने से बड़ा हादसा टल गया।धर्मावाला-कुंजा मार्ग पर करीब 150 मीटर सीसी रोड का निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण स्थल पर बैरिकेडिंग कर मार्ग बंद किया गया है, लेकिन इसके बावजूद भारी वाहन टोल टैक्स बचाने के लिए इस रास्ते का इस्तेमाल कर रहे हैं। बताया गया है हरियाणा नंबर का एक ट्रक कुंजा की ओर से आ रहा था, जो निर्माण स्थल के पास अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि पोल टूटकर गिर गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी। वहीं बिजली विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्...