धर्मावाला टोल प्लाजा पर मारपीट से भड़के ग्रामीण, पुलिस चौकी का घेराव
विकासनगर, जून 22 -- -कार्रवाई न होने पर फूटा गुस्सा, विरोध में 20 मिनट तक टोल कराया फ्री विकासनगर,संवाददाता। सहसपुर थाना क्षेत्र के धर्मावाला टोल प्लाजा पर लगातार हुई दो मारपीट की घटनाओं के विरोध में सोमवार को ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और स्थानीय ग्रामीणों ने धर्मावाला पुलिस चौकी का घेराव कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। इसके बाद ग्रामीण टोल प्लाजा पहुंचे और विरोध स्वरूप करीब 20 मिनट तक टोल फ्री कराकर अपना रोष जताया।
पहली घटना की जानकारी ग्रामीणों के अनुसार पहली घटना 13 जून को हुई थी, जब कुछ दबंग हॉकी स्टिक और डंडे लेकर टोल प्लाजा पहुंचे और वहां तैनात कर्मचारी वीर कश्यप पर हमला कर दिया। पीड़ित ने घटना के तुरंत बाद पुलिस चौकी में तहरीर दी थी, लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने समय रहते कोई ठोस का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.