बक्सर, मार्च 1 -- पेज चार पर फ्लायर ------- जीवनरेखा जलधारा थमी तो खेती हुई ठप, धर्मावती नदी के सूखने पर संकट गहराया धर्मावती नदी के लगातार घटते जलस्तर से आजीविका पर मंडराया खतरा प्रशासनिक अधिकारी नदी के अस्तित्व को बचाने की नहीं कर रहे हैं पहल सिकंदर चौधरी फोटो संख्या- 13, कैप्सन- जलस्तर घटने के बाद सिमटी पड़ी भरियार स्थित धर्मावती नदी। चक्की। प्रखंड क्षेत्र से होकर बहने वाली धर्मावती नदी अस्तित्व के संकट से जूझ रही है। कभी किसानों और मछुआरों की जीवनरेखा कही जाने वाली यह नदी अब विलुप्ति के कगार पर पहुंच गई है। क्षेत्र के भरियार, हेमदापुर, लीलाधरपुर, योगियों, बेदौली, अरक, दियांमान, चक्की व डुमरी समेत दर्जनों गांवों के ग्रामीण नदी के सूखने से चिंतित हैं। जल प्रवाह बाधित होने के कारण क्षेत्र में सिंचाई व्यवस्था चरमरा गई है। इससे खेत-खलिहान,...