इटावा औरैया, जून 27 -- इटावा, संवाददाता। भारत विकास परिषद के संस्थापक डा.सूरज प्रकाश की जयंती पर धर्मार्थ सेवा शाखा ने उन्हें याद किया। जिला अस्पताल परिसर में संचालित शाखा के प्याऊ स्थल पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। शाखा के सचिव महेश कुमार बाथम ने अपनी माँ की पुण्य स्मृति में फल और बिस्किट का वितरण किया।शाखा के वरिष्ठ सदस्य विनोद त्रिपाठी, जगदीश सिंह यादव, अवधेश सविता, रामौतार शर्मा, सुधीर मिश्र ने डा. सूरज प्रकाश के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। शाखा के अध्यक्ष हरिदत्त दीक्षित ने कहा कि केवल भारत ही नहीं, विदेशों में भी परिषद की शाखाओं के माध्यम से समाज की सेवा के कार्य किए जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- संस्कार शाखा ने छात्र-छात्राओं के लिए भेंट किया वाटर कूलर गोष्ठी का संचालन आचार्य महेश चंद्र तिवारी ने किया तथा आभार शाखा के कोषाध्यक्ष ...