धनबाद, जुलाई 29 -- अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को बीसीसीएल गोविंदपुर एरिया-3 व सीआईएसएफ की संयुक्त टीम ने धर्माबांध ओपी क्षेत्र के बबनडीह और बाबूडीह बस्ती से सटे जंगल में छापेमारी कर बड़ी सफलता हासिल की। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में जंगल के विभिन्न स्थानों पर छिपाकर रखा गया करीब 280 टन अवैध कोयला बरामद किया गया। कार्रवाई के दौरान अवैध कारोबारी मौके से फरार हो गए। जब्त कोयले को आवश्यक कार्रवाई के बाद बीसीसीएल गोविंदपुर एरिया-3 प्रबंधन के हवाले कर दिया गया। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: सीआईएसएफ ने मुराईडीह में छापेमारी कर 47 टन अवैध कोयला जब्त किया यह भी पढ़ें- दो जगहों से 207 टन अवैध कोयला जब्त

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...