पीलीभीत, मार्च 17 -- पूरनपुर। तहसील क्षेत्र के गांव धर्मापुर से सोमवार को श्रद्धालुओं का जत्था माता पूर्णागिरि के दर्शन करने के लिए पूर्णागिरि धाम रवाना हुआ। श्रद्धालु गांव के शिव मंदिर पर एकत्र हुए। यहां पूजा अर्चना के बाद ढोल नगाड़ों के साथ यात्रा का शुभारंभ किया गया। ग्रामीणों ने गांव के बाहर तक श्रद्धालुओं के जत्थे को विदा किया। इस दौरान श्रद्धालु माता के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। यह जत्था बीते 26 वर्षों से हर साल माता पूर्णागिरी के दर्शन के लिए जाता है। इस दौरान बाबा पुत्तुदास, रवि, मोनू कुशवाहा, संजय कुमार आर्य, मनोहर आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...