जौनपुर, सितम्बर 11 -- गौराबादशाहपुर। धर्मापुर ब्लॉक मुख्यालय के शहीद हॉल में शुक्रवार को 9वें राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ किया गया। अध्यक्षता बीडीओ कृष्णमोहन यादव ने की। जिसमें गर्भवती, धात्री महिलाओं के साथ ही बच्चों और किशोरियों के पोषण पर चर्चा की गई। सीडीपीओ सुनीता मौर्या ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं जरूरी जानकारी दी। इस मौके पर एडीओ पंचायत राजेश यादव, सुपरवाइजर ज्ञान्ती देवी, खुशबू यादव, प्रियंका यादव आदि मौजूद रहीं। यह भी पढ़ें- आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों/सहायिकाओं ने कलेक्ट्रेट से निकाली पोषण रैली

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...