मथुरा, जनवरी 4 -- मथुरा की अंतर्गृही देव दर्शन और परिक्रमा के संरक्षण, संवर्धन के लिए मथुरावासियों ने धर्माचार्यों के सान्निध्य में अंतगृही परिक्रमा लगाई। इस परिक्रमा का उद्देश्य देश-विदेश से मथुरा आने वाले श्रद्धालुओं के मध्य प्राचीन मथुरा पुरी के सांस्कृतिक दर्शन, शास्त्रों में वर्णित, ऐतिहासिक महत्व के देवस्थलों के विषय में जनजागरण करना था। परिक्रमा से पूर्व संत, महंत, धर्माचार्यों, भागवताचार्यों के सानिध्य में हजारों श्रद्धालुओं ने विश्राम घाट पर श्री यमुना महारानी का वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य पूजन किया। श्री यमुना महारानी का पूजन ज्योतिषाचार्य पंडित कामेश्वर नाथ चतुर्वेदी द्वारा कराया गया। वेकअप वेलफेयर फाउण्डेशन मुम्बई, मथुरा के संयोजन में, दीनानाथ चौगानी (गिरधर मुरारी परिवार) की स्मृति में परिक्रमा शुरू की गई। परिक्रमा पुण्य तीर्थ...