मैनपुरी, दिसम्बर 14 -- क्षेत्र की ग्राम धर्मागतपुर में सफाई व शौचालय न होने व पात्रों का कालोनी न मिलने पर ग्रामीण नारकीय जीवन जी रहे हैं। रविवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए डीएम से नियमित सफाई और शौचालय व कालोनी दिलवाने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया गांव की अधिकांश गलियां कच्ची पड़ी हैं। जहां सड़क बनी तो वहा नालियों की सफाई नहीं हो रही है। जिसका मुख्य कारण हैं की गांव में सफाईकर्मी नहीं आता है। गंदगी से मच्छर पनपने लगे हैं। अगर जल्द ध्यान नहीं दिया तो गांव के लोग मलेरिया व डेंगू जैसी बीमारी के शिकार हो सकते हैं। कई ऐसे परिवार हैं, जिन्हें अभी तक शौचालय व कालोनी नहीं मिली है। आम आदमी पार्टी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए डीएम से गांव की बदहाली दूर करने की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...