रांची, जुलाई 19 -- रांची। जनजाति सुरक्षा मंच के मीडिया प्रभारी सोमा उरांव ने कहा कि सरना समाज छोड़कर ईसाई या मुस्लिम समाज में धर्म परिवर्तन पर अनुसूचित जनजाति का दर्जा समाप्त हो जाता है। इसके बावजूद धर्मांतरित लोग एसटी दर्जा कायम रहने का दुष्प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने सर्वोच्च न्यायालय और 1993 के सरकारी गजट का हवाला देते हुए कहा कि धर्मांतरित लोग सरना समाज के अधिकारों की हकमारी कर रहे हैं, जिसका कड़ा विरोध किया जाएगा। यह भी पढ़ें- धर्मांतरण करने वाले आदिवासी हो सकते हैं आरक्षण के बाहर, महाराष्ट्र में हलचल तेज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...