मुजफ्फर नगर, मई 16 -- मुजफ्फरनगर/खतौली धर्मांतरण और हलाला के मामले में चर्चाओं में आए फुलत मदरसे के बाद दर्ज हुए केस में पुलिस टीम ने जांच शुरू कर दी है। गाजियाबाद के अंकुर विहार थाने की पुलिस ने गांव में दबिश देकर केस में बनाए आरोपी के परिवार की महिलाओं के बारे में जानकारी जुटाई और पूछताछ की। पुलिस की कार्रवाई से मदरसे में हड़कंप मचा रहा।

जांच का विवरण पांच मई को इंदौर निवासी एक महिला ने गाजियाबाद के अंकुर विहार थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में फुलत के मदरसे और मौलाना पर जो आरोप लगाए उससे लखनऊ तक हड़कंप मच गया। महिला ने मौलाना कलीम के अलावा उसके परिवार की महिलाओं समेत 16 लोगों पर जबरन धर्मांतरण व हलाला का आरोप लगाया।

महिला का बयान महिला ने बताया कि एक युवक ने हिन्दू बनकर उसे प्रेमजाल में फंसाया। इसके बाद फुलत मदरसे में ले जाकर छोड़ दिया।...