कानपुर, जनवरी 13 -- कानपुर देहात,संवाददाता। अकबरपुर में धर्मांतरण रैकेट के खुलासे के बाद पुलिस ने इस रैकेट से जुड़े एक दर्जन लोगों के बैंक खाते खंगालने शुरू किए हैं। हालांकि पुलिस अभी नवाकांती सोसइटी के खातों की डिटेल हासिल नहीं कर पाई है। इधर कन्नौज एसआईटी ने सोमवार को अकबरपुर पहुंचकर इस रैकेट के बावत जानकारी जुटाई। जबकि रैकेट के संचालक रहे डेनियल की कुंडली खंगालने के लिए पुलिस की एक टीम झांसी भेजी गई है। मछली पट्टनम आंधप्रदेश की संस्था नवांकांती सोसइटी के एकाउटेंट सीपरी बाजार झांसी के डेनियल शरद सिंह, पादरी पातेपुर निवासी हरिओम त्यागी व प्रधानाचार्य सावित्री शर्मा को धर्मांतरण कराने के मामले में शनिवार को अकबरपुर पुलिस व एसआईटी की टीम ने गिरफ्तार किया था। इनसे पूछताछ में समिति के दो खातों के बारे में जानकारी सामने आई थी। इसी क्रम में सोम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.