उरई, मई 29 -- कुठौन्द। कुठौन्द पुलिस ने धर्मांतरण के मामले में वांछित आरोपी विवेक कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी हिंदू महिला-पुरुषों को बहला-फुसलाकर लखनऊ में ईसाई प्रार्थना सभा में ले जा रहा था, जहां धर्म परिवर्तन की आशंका थी। मामले में फरार दो साथियों की तलाश की जा रही है। कुठौन्द निवासी पंकज शुक्ला ने 27 मई को थाने में तहरीर दी थी। शिकायत पर थाना कुठौन्द में उप्र विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 व 61/318 बीएनएस के तहत विवेक कुमार निवासी सिरसाकलार, मोहित चौधरी निवासी हरीपुरा व अमित निवासी ऊद के खिलाफ केस दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चौकी प्रभारी हदरूख मुकेश कुमार गौतम मामले की जांच कर रहे हैं। शुक्रवार सुबह 8 बजे पुलिस ने विवेक कुमार को जालौन-औरैया मार्ग पर नाहिली बंबी के पास से गिरफ्तार कर लिय...