लखीमपुरखीरी, जून 17 -- धर्मांतरण के चर्चित मामले में वांछित दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। इससे पहले इस मामले में दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पुलिस ने थाना क्षेत्र के निबौरिया गांव निवासी मोहित चौधरी की तहरीर पर शिवकुमार गौतम, राजकुमार गौतम, विजय कुमार और पतरस के खिलाफ धर्मांतरण की रिपोर्ट दर्ज की थी। इस मामले में पुलिस प्राइमरी स्कूल के टीचर शिवकुमार गौतम और विजय कुमार को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। दो अन्य आरोपी राजकुमार गौतम और पतरस की पुलिस तलाश कर रही थी। यह भी पढ़ें- मॉब लिंचिंग मामले में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही थी। सोमवार रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उनको दलराजपुर रोड पर पनहा पटवा पुल के पास गिरफ्तार ...