धर्मांतरण बड़ी समस्या, रोक लगाना जरूरी
वाराणसी, अगस्त 31 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। विश्व हिंदू परिषद का 62वां स्थापना दिवस रविवार को मनाया गया। गिलट बाजार स्थित संत अतुलानंद कान्वेंट स्कूल में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. शशिकांत दीक्षित ने की। मुख्य वक्ता क्षेत्रीय अधिकारी प्रदीप पांडेय ने कहा कि हिंदुओं को संगठित करने के साथ देश में हो रहे धर्मांतरण पर पूरी तरह से रोक लगाना होगा। धर्मांतरण वर्तमान समय में देश के लिए बड़ी समस्या है। हिन्दू समाज को इसके लिए जागरूक होना होगा, तभी इस गंभीर समस्या को समाप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि लाखों हिंदुओं की कुर्बानी के बाद आज हम परिस्थिति को कुछ स्तर तक बदल पाए हैं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. विनय कुमार ने किया। इस दौरान क्षेत्रीय सेवा प्रमुख नंददास, डॉ. लोकनाथ पांडेय, विजय सिंह, सीमा सिंह, हरि प्रसाद अधिकारी, राजेश मिश्र, ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.