शामली, जून 20 -- मेडिकल व्यवसायी देवराज मलिक के बेटे आयुष मलिक के धर्मांतरण प्रकरण में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में दबिश दी लेकिन पुलिस को कोई कामयाबी नहीं मिली। आयुष मलिक धर्मांतरण और निकाह के मामले में पुलिस ने अब तक नामजद 11 आरोपियों में से तीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। शेष आरोपियों की तलाश में शामली के अलावा अन्य जिलों में भी छापेमारी की जा रही है। पुलिस मामले से जुड़े साक्ष्यों को जुटाने और फरार आरोपियों के संभावित ठिकानों की जानकारी एकत्र करने में लगी है। एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीमें लगातार कार्रवाई कर रही हैं। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी तक दबिश का अभियान जारी रहेगा। वहीं जांच के दौरान सामने आ...