मुजफ्फर नगर, अप्रैल 22 -- भोपा सीकरी गांव से धर्मांतरण के मामले में फरार चल रहे तीन मुख्य आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामले में एक आरोपी भाकियू नेता पूर्व में जेल भेजा जा चुका है। भोपा के गांव सीकरी में राकेश शर्मा नामक युवक को पैसे का लालच देकर कस्बा भोकरहेड़ी की मस्जिद में ले जाकर नमाज पढ़वाने के बाद कथित धर्मांतरण को लेकर एक वीडियो वायरल हुई थी। हिंदू संघर्ष समिति संयोजक नरेंद्र पंवार उर्फ साधु गुर्जर थाना भोपा पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी। पुलिस ने सीकरी निवासी भाकियू नेता अफसर अली कुरैशी सहित उसके तीन रिश्तेदार सलमान, अनस, दानिश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अफसर अली को जेल भेज दिया था। यह भी पढ़ें- धर्मातरण के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हिन्दू संगठनों ने ज्ञापन सौंपा धर्मांतरण मामले में हिन्दू ...