कन्नौज, मई 14 -- छिबरामऊ, संवाददाता। विशुनगढ़ क्षेत्र के ग्राम रैपुरा में आयोजित बैठक में विश्व हिंदू रक्षा परिषद के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने धर्मांतरण को लेकर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि देशभर में हर माह बड़ी संख्या में हिंदुओं का धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। यह कार्य सुनियोजित तरीके से किया जा रहा है, जिसमें लालच, धोखे, प्रेम संबंध और आर्थिक सहायता जैसे माध्यमों का उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि छांगुर बाबा प्रकरण के बाद कर्नाटक, मध्यप्रदेश, दिल्ली, महाराष्ट्र, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश से कई कथित पीडि़त उनके संपर्क में आए हैं। गोपाल राय ने आरोप लगाया कि कुछ मिशनरी संगठन प्रार्थना सभाओं और सामाजिक सेवाओं के नाम पर लोगों को शिक्षा, नौकरी, इलाज और पैसों का लालच देकर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करते हैं। बैठक...