फतेहपुर, सितम्बर 13 -- फतेहपुर। बिन्दकी महरहा रोड बाईपास चौराहे पर स्थित एक प्रतिष्ठान में विश्व हिंदू परिषद के धर्म प्रसार विभाग द्वारा संत सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विहिप के केंद्रीय सहमंत्री व धर्म प्रसार विभाग के सह प्रमुख आनंद प्रकाश गोयल ने कहा कि विहिप का धर्म प्रसार विभाग देशभर में जो धर्मांतरण का प्रयास चल रहा है उसे विफल करने का काम करता है। यह भी पढ़ें- हिंदू धर्म जनजागरण के प्रति साधु संतों को किया जागरूकधर्मांतरण का मुद्दा भोले भाले हिंदू, जनजातीय को भ्रमित कर बहला फुसलाकर तथा डरा धमकाकर धर्मांतरण कराया जाता है। इसे रोकने का काम विहिप का धर्म प्रसार विभाग करता है। इसके अलावा जो लोग दूसरे धर्म में चले जाते हैं उन्हें वापस लाने का कभी काम किया जाता है। उन्होंने कहा कि इस मामले में संतों का ब...