चक्रधरपुर, फरवरी 28 -- मनोहरपुर (जमशेदपुर)। परमपूज्य पश्चिमाम्नाय द्वारिकाशारदा पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी श्री सदानंद सरस्वती जी महाराज ने कहा है कि मनोहरपुर और आनंदपुर क्षेत्र में हो रहे धर्मांतरण को रोकना और सनातन का प्रचार-प्रसार मुख्य उद्देश्य है। शुक्रवार को मनोहरपुर पहुंचे जगतगुरु ने पत्रकारों से बात करते हुए अपने संदेश में कहा कि धर्म की स्थापना के लिए कार्य करना है। लोगों को प्रलोभन देकर दिग्भ्रमित किया जा रहा है। इसके लिए सभी को अपनी मूल संस्कृति सनातन के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि परम पूज्य गुरुजी स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज का इस क्षेत्र में धर्मांतरण रोकने और सनातन धर्म का प्रचार करने के लिए 50 सालों से आना-जाना रहा है। यहां विश्व कल्याण आश्रम की स्थापना की है। हर साल आश्रम में 15 दिवसीय शिविर का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.