सिद्धार्थ, अप्रैल 3 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के धोबही गांव में कथित रूप से प्रलोभन और दबाव बनाकर धर्म परिवर्तन कराने के आरोप से जुडे़ मामले में पुलिस ने बुधवार रात में ही तीन आरोपितों के खिलाफ नामजद् मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी है।पुलिस को दी तहरीर में धोबही गांव के बाबूलाल विश्वकर्मा ने आरोप लगाया था कि गांव के ही फारूक, गुलाम हुसैन और हदीसुल्लाह संगठित तरीके से हिंदू परिवारों को बहला-फुसलाकर और आर्थिक लालच देकर इस्लाम धर्म स्वीकार करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। शिकायत में उसने इन लोगों पर गांव के कुछ लोगों का धर्म परिवर्तन करा दिया है। आरोप है कि इसके बाद उनकी बेटियों को भी नकाब पहनाकर मकतब भेजा जा रहा है और मस्जिद में नमाज पढ़वाई जा रही है। आरोप लगाया...