फतेहपुर, फरवरी 10 -- फतेहपुर। शहर के देवीगंज चर्च में धर्मांतरण के आरोप में नामजद कृष्ण गोपाल उर्फ केके बंगाली के जमानत प्रार्थना पत्र पर मंगलवार को अपर जिला एवं संत्र न्यायाधीश कोर्ट नंबर एक रामकिशोर तृतीय की अदालत सुनवाई हुई। कोर्ट ने उभय पक्षों की दलीलों को सुनने के उपरांत जमानत प्रार्थना पत्र को निरस्त कर दिया। बता दें कि 28 दिसंबर को राधानगर थाने के देवीगंज स्थित चर्च में धर्मांतरण को लेकर जमकर हंगामा हुआ था। पुलिस ने मामले में वेदप्रकाश पासवान की तहरीर पर चर्च के पादरी डेविड ग्लेडविन, उसके बेटे अभिषेक व कृष्ण गोपाल विश्वास उर्फ केके बंगाली निवासी सुंदर नगर वर्मा चौराहा और सात अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने पादरी, केपी विश्वास को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पादरी ने एक सप्ताह पूर्व कोर्ट में जमानत की अर्जी दी थी जिसे खारि...