भागलपुर, अगस्त 21 -- नवगछिया, निज संवाददाता। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) जिला नवगछिया की एक आवश्यक बैठक जिलाध्यक्ष प्रवीण भगत की अध्यक्षता में उनके आवास पर संपन्न हुई। बैठक में क्षेत्र में चल रहे धर्म परिवर्तन के मामलों पर गहरी चिंता व्यक्त की गई। बैठक में वक्ताओं ने आरोप लगाया कि स्थानीय मिशनरियों द्वारा प्रलोभन देकर और हिंदू देवी-देवताओं के प्रति भ्रामक व अमर्यादित प्रचार कर हिंदूओं को ईसाई बनाने का कुत्सित षड्यंत्र रचा जा रहा है। उपस्थित सदस्यों ने इसकी कड़े शब्दों में भर्त्सना व घोर निंदा की।

भाजपा जिलाध्यक्ष और अन्य सदस्य विदेशी फंडिंग और आरक्षण के दुरुपयोग पर कानूनी कार्रवाई : संगठन मंत्री गगन ने कहा कि सूचना के अनुसार क्षेत्र के कुछ युवकों को विदेशों से फंडिंग प्राप्त हो रही है और उनके पास आय से अधिक संपत्ति है। उन्होंने यह भी आरोप ...