कानपुर, सितम्बर 29 -- कानपुर, दक्षिण संवाददाता। गुजैनी निवासी नौंवी की छात्रा पर धर्मांतरण का दबाव बनाने के आरोप में पुलिस ने आरोपित पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। आरोपित ने सोशल मीडिया के जरिए नाबालिग छात्रा को प्रेमजाल में फंसाया और फिर सेंट्रल स्टेशन से बिहार ले जाकर धर्मांतरण कराने की फिराक में था। हालांकि, इससे पहले ही हिन्दू संगठनों ने किशोरी के साथ आरोपित को धर दबोच लिया। गुजैनी में रहने वाले प्राइवेट कर्मी की 14 वर्षीय बेटी नौवीं की छात्रा है। सोमवार शाम वह कोचिंग के बहाने चुपके से सामान लेकर निकल गई थी। किशोरी सेंट्रल स्टेशन पहुंची, जहां पहले से बिहार के सिवान निवासी मो़ कैफ उसका इंतजार कर रहा था। किशोरी के गायब होने की सूचना हिंदूवादी संगठनों को लगी तो वे भी खोजते हुए सेंट्रल स्टेशन पहुंच गए, जहां किशोरी और कैफ एक साथ ट्रेन का ...