मुरादाबाद, अप्रैल 18 -- राष्ट्रीय योगी सेना ने बढ़ते हिंदू धर्मांतरण एवं लव जिहाद पर रोष जताया। दिल्ली रोड स्थित एक होटल में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा एक विशेष वर्ग के कुछ लोग हिंदू बहन बेटियों का यौन शोषण कर रहे हैं। कुछ लोग लव जिहाद के नाम पर उत्पीड़न कर रहे हैं। वक्ताओं ने कहा हाल ही में नासिक स्थित एक जानी मानी कंपनी में यौन उत्पीड़न एवं धर्मांतरण के प्रयास का मामला सामने आया। इसमें एक अन्य वर्ग के कुछ युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। वक्ताओं ने जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है। यह भी पढ़ें- लव जेहाद के खिलाफ कठोर कानून लाए केन्द्र बैठक में जिला प्रभारी विपुल सक्सेना और जिलाध्यक्ष प्रभुजोत सिंह बग्गा सहित समीर शर्मा, अनुराग शर्मा, पारुल,लक्ष्मण, सुनीला सिन्हा, दीपक शर्मा, अखिलेश सक्सेना, आकाश, सुरेंद्र...