मैनपुरी, जून 8 -- क्षेत्र के ग्राम परौंख स्थित बलई बाबा मंदिर पर श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को श्रीराम कथा का शुभारंभ परीक्षित नरेंद्र सिंह चौहान व सरोजनी चौहान को दैनिक पूजन हवन यज्ञाचार्य अर्पण शुक्ला व सुशील पांडेय कुलपुरोहित ने विधिवत कराया। जिसके बाद कथा व्यास आचार्य शशिकांत तिवारी रामायणी ने धनुष यज्ञ और धनुष भंग के साथ परशुराम का लक्ष्मण से संवाद की कथा का वर्णन किया। कथा व्यास ने कहा कि जब तक वास्तव में पराई लड़की को अपनी लड़की और बहू अपनी सास को मानने लगे तो वृद्धाश्रमों का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा। कथा मनोरंजन की नहीं, समाज सुधार व कुरीतियों को समाप्त करने के लिए होती ह। कथा में कभी भी धर्म पालन ही उद्देश्य हो। धर्मस्थल पर किया गया अधर्म या पाप सौ गुना कष्टकारी होता है। इसलिए धर्मस्थल पर अधर्म मत करो। कथा में सी...