रामपुर, फरवरी 27 -- शाहबाद। गुरुवार को जगेसर गांव में धर्मस्थल के पुनर्निर्माण से माहौल गरमा गया। दूसरे समुदाय के लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया और शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंच गए। इस पर पुलिस दौड़ पड़ी। धर्मस्थल में चल रहा निर्माण रुकवा दिया गया। वहीं, दोनों पक्षों को प्रशासन की ओर से वार्ता के लिए तलब किया गया है। सुबह गांव से एक समुदाय के लोग कोतवाली पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि धर्मस्थल के पुनर्निर्माण के नाम पर नए काम किए जा रहे हैं। पहले एक दरवाजा था, अब अन्य दिशाओं में नए दरवाजे निकाले जा रहे हैं। इससे अन्य समुदाय के लोगों को परेशानी हो रही है। वहां से महज सौ मीटर की दूरी पर दूसरे समुदाय का धर्मस्थल है, इसका बीस फीट के रास्ते को आठ फीट छोड़ा गया है। बाकी पर कब्जा कर लिया गया। धर्मस्थल के पुनर्निर्माण पर विवाद को लेकर पुलिस भी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.