बरेली, मई 28 -- बरेली। पुराना शहर के नवादा शेखान इलाके में धर्मस्थल से सटे कूड़ा स्थल पर कुर्बानी के बाद जानवरों के अवशेष फेंके जाने का मामला सामने आने के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया। घटना स्प्रिंगडेल स्कूल के पास की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने इसे धार्मिक भावनाओं से जुड़ा संवेदनशील मामला बताते हुए प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि धर्मस्थल के पास इस तरह अवशेष फेंके जाने से लोगों की आस्था आहत हुई है। लोगों के मुताबिक अवशेषों के कारण इलाके में गंदगी और दुर्गंध फैल गई, जिससे राहगीरों और आसपास रहने वाले परिवारों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यह भी पढ़ें- ईद-उल-अजहा के पर्व पर साफ सफाई का रखे विशेष ध्यान इलाके के लोगों ने नगर निगम और प्रशासन की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाते हुए कहा कि त्योहारों के दौर...