रांची, मार्च 17 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। डीजीपी तदाशा मिश्रा ने ईद, सरहुल और रामनवमी पर्व के मद्देनजर सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में विधि-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण हेतु जिलावार विभिन्न बिन्दुओं पर समीक्षा की गयी। सभी जिलों के एसपी को डीजीपी ने धर्मस्थलों के समक्ष सुरक्षा बढ़ाने, सीसीटीवी लगा कर 24 घंटे सर्विलांस व ड्रोन से मॉनिटरिंग का निर्देश दिया है। डीजीपी ने सांप्रदायिक तत्वों को चिन्हित कर अपेक्षित निरोधात्मक कार्रवाई करने, विधि-व्यवस्था संधारण हेतु दंडाधिकारी एवं बलों की उपलब्धता व प्रतिनियुक्ति कराने, जुलूस मार्गों का भौतिक सत्यापन, जुलूस मार्गों में लगातार प्रकाश एवं पब्लिक संबोधन सिस्टम की व्यवस्था करने, संयुक्त नियंत्रण कक्ष तथा आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था, जिला एवं थाना स्तरीय शांति सम...