मऊ, मार्च 27 -- मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। वाराणसी के पिंडरा तहसील में भूमि अधिग्रहण के विरोध में प्रस्तावित प्रतिरोध मार्च से पहले ही पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। गुरुवार को होने वाले इस आंदोलन को रोकने के लिए जनपद की पुलिस ने ब्लाक क्षेत्र के धर्मसीपुर में किसान सभा उत्तर प्रदेश के राज्य सचिव कामरेड राम कुमार भारती को उनके आवास पर बुधवार की रात करीब दस बजे पहुंचकर हाउस अरेस्ट कर दिया। इसके अलावा पूर्व विधायक कामरेड राजेंद्र यादव, कामरेड जनार्दन राम सहित कई अन्य किसान नेताओं को भी पुलिस ने उनके घरों में नजरबंद कर दिया। किसान नेताओं का आरोप है कि प्रदेश में सैकड़ों किसानों और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है, ताकि प्रतिरोध मार्च को विफल किया जा सके। उनका कहना है कि सरकार किसानों की जमीन को कम कीमत पर अधिग्रहण करना चाहती है और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.