धर्मसंघ में एक लाख किशमिश से हुआ गणपति लक्षार्चन
वाराणसी, अगस्त 12 -- वाराणसी। दुर्गाकुण्ड स्थित धर्मसंघ प्रांगण में मंगलवार को सात दिवसीय 119वें करपात्र प्राकट्योत्सव का शुभारंभ गणपति आराधना से हुआ। मंत्रोच्चार और गणेश सहस्रनाम की आवृत्तियों के साथ एक लाख किशमिश (द्राक्षा) से गणपति का लक्षार्चन किया गया। इसके साथ सात दिनों तक चलने वाले धार्मिक अनुष्ठान भी प्रारंभ हो गए। धर्मसंघ पीठाधीश्वर स्वामी शंकरदेव चैतन्य ब्रह्मचारी के सानिध्य में प्रातः नौ बजे मुख्य यजमान पं. जगजीतन पाण्डेय ने सविधि गणपति पूजन किया। वैदिक आचार्यों एवं बटुकों ने स्वस्तिवाचन किया। गणेश वंदना के बाद गौरी गणेश का पूजन और वरुण कलश पूजन हुआ। गणेशजी को पंचामृत के साथ विभिन्न फलों के रसों से फलोदक स्नान, गर्भोदक स्नान, विभिन्न पुष्पों से पुष्पोदक स्नान, चंदन से गंधोदक स्नान तथा गंगाजल से स्नान कराया गया। फिर, राजराजोपचार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.