मऊ, अप्रैल 19 -- मऊ, संवाददाता। जनपद के चारों तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने तहसील मुहम्मदाबाद गोहना में फरियादियों की समस्याओं को सुना। इस दौरान कुल 140 शिकायतें प्राप्त हुई। इनमें से सात शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया गया। इसके अलावा 6 शिकायतों के निस्तारण के लिए टीमों का गठन कर मौके पर भेजा गया। जिलाधिकारी ने उपस्थित समस्त अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने का निर्देश दिया। मुहम्मदाबाद गोहना में आयोजित समाधान दिवस में राजस्व विभाग से संबंधित अधिक शिकायतों को देखते हुए जिलाधिकारी ने राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम बनाकर शिकायतों का निस्तारण करने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- मुहम्मदाबाद गोहना तहस...