हाजीपुर, सितम्बर 8 -- प्रखर समाजवादी नेता एवं पूर्व केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री भारत सरकार स्व.डॉ.रघुवंश प्रसाद सिंह की छठी पुण्यतिथि के अवसर पर आगामी 13 सितंबर को वैशाली के ऐतिहासिक चौमुखी महादेव स्थित धर्मशाला में सम्मान समारोह एवं परिचर्चा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन वैशाली विकास संघ के तत्वावधान में किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर मंगलवार को वैशाली में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राजद प्रदेश महासचिव एवं वैशाली विकास संघ के मुकेश सिंह ने की। बैठक में कार्यक्रम को सफल एवं यादगार बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने सहित अन्य व्यवस्थाओं को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि स्व.रघुवंश प्रसाद सिंह का पूरा जीवन समा...