सुल्तानपुर, अप्रैल 6 -- सूरापुर, संवाददाता। विजेथुआ महावीर धाम में दक्षिण तरफ अग्रहरि धर्मशाला मंदिर में सोमवार को चोरों ने मंदिर की दानपेटी का ताला तोड़कर नगदी उठा ले गए। सोमवार सुबह करीब 7 बजे मंदिर के पुजारी चन्द्रभान तिवारी ने घटना की जानकारी धर्मशाला के पूर्व अध्यक्ष बीके अग्रहरि को दी। उन्होंने बताया कि जब वे मंदिर पहुंचे तो दान पेटी का ताला टूटा हुआ मिला और उसमें रखी धनराशि गायब थी।सूचना मिलते ही अग्रहरि समाज के लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल पुलिस को 112 नंबर के माध्यम से सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले में थाना कादीपुर में तहरीर दी ...