गोरखपुर, अप्रैल 18 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। नगर निगम और प्रवर्तन दल ने शनिवार को धर्मशाला पुल के नीचे वर्षो से अवैध रूप से तकरीबन 100 की संख्या में लगने वाली मांस मछली और सब्जी की दुकानों को सख्ती से साथ हटा दिया। इस दौरान 06 गुमटी, 2 ठेले, 2 मुर्गा जाली और 2 लोहे के काउंटर जब्त कर लिए गए। जब्त किए गए समान को तत्काल उठवा कर विश्वविद्यालय के पास निगम स्टोर में भेज दिया गया। पिछले कुछ महीनों से लगातार अभियान चला कर नगर निगम धर्मशाला पुल के नीचे से अवैध अतिक्रमण हटा रहा है। कई बार जुर्माना वसूला गया और सख्त हिदायत दी गई लेकिन दुकानें फिर भी लग जा रही थीं। शनिवार को सहायक नगर आयुक्त सुरेंद्र प्रताप सिंह की अगुवाई में 20 की संख्या में पहुंचे सफाई कर्मचारियों और प्रवर्तन दल ने अस्थाई रूप से निर्मित तीन झोपड़ियों को जेसीबी की मदद से तोड़ दिय...