धर्मशालाओं में बिना पानी, पंखों के बिचलित हुए श्रद्धालु
वाराणसी, मई 21 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। पंचक्रोशी परिक्रमा के चौथे पड़ाव शिवपुर की दो धर्मशालाओं में पानी, पंखों की सुविधाएं न होने से बुधवार को श्रद्धालु काफी विचलित हो उठे। नगर निगम ने गोकुलचंद धर्मशाला और नगर निगम रामलीला मैदान की धर्मशाला पर कब्जा लेने के बाद ताला लगा दिया था, जिसे बुधवार सुबह 5.30 बजे खोला गया। इसके बाद खुले स्थानों पर रात बिताने वाले श्रद्धालु इन धर्मशालाओं में पहुंचे, लेकिन वहां न तो वाटर कूलर की व्यवस्था थी और न ही पंखे लगे थे। इससे सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं और बच्चों को हुई। उमस भरी गर्मी में परेशान श्रद्धालु हाथ का पंखा झलते नजर आए। यह भी पढ़ें- पंचक्रोशी पदयात्रियों को पिलाया गया शरबत भीषण गर्मी में पसीने से तरबतर श्रद्धालुओं ने निगम प्रशासन की बदइंतजामी को कोसा। पहले से प्रशासन को शिवपुर में मंगलवार रात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.