रिषिकेष, मार्च 30 -- भूपतवाला में पांच करोड़ की लागत से श्री गंगा इंटरनेशनल ट्रस्ट ने धर्मशाला का निर्माण कराया है। इससे क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों को ठहरने की सुविधा मिल सकेगी। सोमवार को हरिपुर समीप भूपतवाला में नवनिर्मित धर्मशाला का उद्घाटन ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने किया। उन्होंने कहा कि लगभग तीन वर्ष पूर्व अपने मंत्रित्व कालत के दौरान इस धर्मशाला का भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ कराया था। यह पूर्ण होकर श्रद्धालुओं की सेवा के लिए तैयार है। कहा कि पांच करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 42 कमरों वाली यह धर्मशाला आधुनिक एवं सभी सुविधाओं से युक्त है। कहा कि हरिद्वार देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं का प्रमुख आस्था केंद्र है। विशेष रूप से पंजाब, हरियाणा, राजस्थान एवं गुजरात व अन्य राज्यों के साथ उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रो...