मैनपुरी, जून 3 -- आने वाले दिनों में भाजपा के संगठन को और मजबूत करने की कोशिश होगी। भाजपा ने बुधवार को मैनपुरी के प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप को बदल दिया। अब होमगार्ड मंत्री धर्मवीर प्रजापति को मैनपुरी का नया प्रभारी मंत्री बनाया गया है। संगठन के कार्यों को गति देने और आने वाले विधानसभा चुनाव में जिले की चारों सीटों पर जीत दर्ज कराने की दिशा में प्रभारी मंत्री को बदलने का काम भाजपा की नई रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। मैनपुरी सदर सीट से विधायक और प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री का प्रभार क्षेत्र भी बदला गया है। यह भी पढ़ें- यूपी में प्रभारी मंत्रियों के एरिया में फेरबदल, योगी कैबिनेट के नए मंत्रियों को मिले अहम जिले अब उन्हें झांसी और फर्रुखाबाद का प्रभारी मंत्री बनाया गया है। विधानसभा चुनाव 2027 में होने हैं। इस चुनाव में ...