जौनपुर, जून 19 -- मुंगराबादशाहपुर। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल शर्मा ने हरिद्वार में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय चिंतन शिविर में धर्मराज पटेल को जौनपुर का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। यूनियन के जिला कोषाध्यक्ष रामसूरत पटेल ने बताया कि धर्मराज पटेल पिछले 25 वर्षों से संगठन से जुड़े हैं। मंत्री पद पर रहते हुए उन्होंने किसानों की समस्याओं के समाधान और अधिकारों की लड़ाई में सक्रिय भूमिका निभाई है। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष धर्मराज पटेल ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वे पूरी ईमानदारी और निष्ठा से किसानों के हितों की रक्षा और संगठन को मजबूती देने का काम करेंगे। नियुक्ति की खबर मिलते ही क्षेत्र के लोगों ने धर्मराज पटेल को बधाई दी। यह भी पढ़ें- भाकियू राष्ट्रीय प्रवक्ता के समक्ष उठाईं क्षेत्रीय समस्याएं

हिंदी हिन्दुस्तान की ...