धर्मयुक्त चिंतन से ही मिलता है सच्चा पुण्य
झांसी, मार्च 24 -- मऊरानीपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत घाटकोटरा स्थित प्राचीन बड़ी माता मंदिर परिसर में चल रही श्रीराम कथा में सुखदेवी ने कहा कि धर्म और आध्यात्म की महत्ता एक प्रेरणादायक संदेश है। जो इन दिनों क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। उन्होंने कहा कि धर्मयुक्त और निस्वार्थ चिंतन ही मनुष्य के कर्मों को पुण्यदायक बनाता है। अहंकार और अधर्मपूर्ण विचार व्यक्ति को दुख और बंधन की ओर ले जाते है, जबकि धर्म, सत्य और भक्ति से प्रेरित विचार जीवन को सही दिशा प्रदान करते है। कथा व्यास ने बताया कि मनुष्य को अपने विचारों को सदैव सकारात्मक, धार्मिक और सत्य के मार्ग पर बनाए रखना चाहिए। आज के भौतिकवादी युग में इस प्रकार के आध्यात्मिक संदेश समाज को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह संदेश लोगों को आत्मचिंतन के साथ साथ जीवन में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.