देहरादून, फरवरी 21 -- देहरादून। क्लेमेनटाउन में विधायक विनोद चमोली ने स्थानीय निवासियों संग जाली गांव स्थित 'श्री सत्यनारायण मन्दिर' में सौंदर्यकरण कार्य और सुभाषनगर स्थित पुराने 'पंचायत भवन' के प्रस्तावित जीर्णोद्धार के कार्य का निरीक्षण किया। यहां पर क्षेत्रवासियों की सुविधा के लिए सामुदायिक भवन, कमरे, पानी की समस्या के समाधान के लिए एक ट्यूबवेल और छोटे बच्चों के लिए आंगनबाड़ी केंद्र प्रस्तावित किया गया है। विधायक ने अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से काम पूरा करने के निर्देश भी दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.