गोरखपुर, दिसम्बर 19 -- पादरी बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। महानगर में शीतलहर ने ठिठुरन बढ़ा दी है। शुक्रवार को धर्मपुर लेबर चौक पर दिहाड़ी मजदूर आसपास से लकड़ी और कचरा एकत्र कर जला कर खुद को गर्म रखने की कोशिश करते दिखे। यहां नगर निगम की ओर से अलाव का कोई इंतजाम नहीं था। राजेश, वीरेंद्र और शनि समेत कई मजदूरों ने बताया कि पिपराइच से सुबह 5 बजे काम की तलाश में धर्मपुर लेबर बाजार में आ जाते हैं। पेट की आग बुझाने के लिए उन्हें सभी मौसमों से लड़ना पड़ता है। तीन दिनो से कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है लेकिन यहां पर नगर निगम द्वारा अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है। हालांकि नगर निगम 50 से अधिक स्थानों पर अलाव का इंतजाम कर रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.