धर्मपुर मोड़ स्थित हनुमान मंदिर का ताला तोड़कर सामान की चोरी
जहानाबाद, अप्रैल 13 -- रतनी, निज संवाददाता शकूराबाद थाना क्षेत्र के धर्मपुर( हसनपुरा) मोड़ के समीप हनुमान मंदिर का ताला तोड़कर चोरों ने मन्दिर से तीन पीतल के घण्टा चोरी कर ली। इस घटना की जानकारी सोमवार को सुबह पुजारी को तब मिली ,जब वो पूजा करने मंदिर पहुंचे तो कुंडी और ताला टूटा हुआ था और सामान गायब मिले। इसके बाद उन्होंने घटना की जानकारी गांव वालों को दी। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण लोगों का जमावड़ा घटनास्थल पर लग गया। घटना की जानकारी शकूराबाद थाने की पुलिस को दी गई है। पुलिस ने आश्वासन दिया कि असामाजिक तत्व के लोगों पर पैनी नजर रखी जा रही है। यह भी पढ़ें- मोबाइल दुकान और मंदिर से लाखों की चोरी यह भी पढ़ें- मोबाइल दुकान और मंदिर से लाखों की चोरी यह भी पढ़ें- दुर्गा मंदिर नगला में लगातार चोरियां, एफआईआर की मांग
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.